महिला जनसुनवाई में लंबित शिकायतों पर सुनवाई

इंदौर, 26 नवंबर 2025: राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 28 और 29 नवम्बर को इंदौर प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे “राष्ट्रीय महिला आयोग …आपके द्वार” महिला जनसुनवाई के आयोजन में भाग लेंगी और संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक करेंगी।

मुख्य कार्यक्रम:

  • 28 नवम्बर, सुबह 9 बजे: वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) का निरीक्षण।
  • 28 नवम्बर, सुबह 11 बजे: इंदौर संभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक, रेसीडेंसी कोठी।
  • 28 नवम्बर, दोपहर 12:30 से 2 बजे: महिला जनसुनवाई, रेसीडेंसी कोठी। इसमें इंदौर जिले की वर्ष 2023-2025 तक की लंबित पुलिस शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। नई शिकायतें भी इस अवसर पर दर्ज कराई जा सकती हैं।
  • 28 नवम्बर, दोपहर 2 बजे: इंदौर संभाग के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं जिलों के पुलिस अधीक्षकों की समीक्षा बैठक, रेसीडेंसी कोठी।
  • 29 नवम्बर, समयानुसार: यशोदा एप के कार्यक्रम में भाग, सुशील बंसल कॉलेज।
  • 29 नवम्बर, दोपहर 12 बजे: पॉश एक्ट (कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न संबंधी अधिनियम) कार्यशाला में सहभागिता। इसमें संभाग स्तर के स्थानीय परिवाद समिति एवं आंतरिक परिवाद समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

इस दौरे का उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित सुनवाई करना, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करना और महिलाओं के हितों की दिशा में जागरूकता बढ़ाना है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।