अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता
इंदौर, 08 मई 2026
सुनील मेहता ने शुक्रवार को नगरीय इंदौर के जोन-04 के पुलिस उपायुक्त (DCP) का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा क्षेत्र की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था की जानकारी ली।
नवागत डीसीपी मेहता ने कहा कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में प्रभावी एवं बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
