डायल 100 को मिलेंगे नए वाहन, 15 अगस्त तक सड़क पर उतरने की तैयारी : डीजीपी कैलाश मकवाना
इंदौर, 29 जून 2025 : मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने इंदौर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में बताया कि डायल 100 की नई गाड़ियों को लेकर लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि “डायल 100 योजना 2015 में पांच साल के लिए शुरू की गई थी। 2020 में उसका समय पूरा हो गया। उसके बाद इस योजना को दोबारा चालू करने के लिए 4-5 बार टेंडर प्रक्रिया की कोशिश की गई, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इस बार जनवरी 2025 में फिर से ई-टेंडर किए गए। इसके लिए ईमानदार, नॉलेजबिल और प्रोफेशनल अधिकारियों की एक टीम बनाई गई। प्रक्रिया में आपत्तियाँ आईं, उन्हें भी रिव्यू किया गया। अंततः एक महीने पहले वर्क ऑर्डर जारी हो गया।”
डीजीपी मकवाना ने बताया कि “हमारी पूरी कोशिश है कि 15 अगस्त 2025 तक डायल 100 के नए वाहन सड़कों पर उतारकर डायल 100 स्कीम को फिर से रोल आउट कर दें।”
संभावना है कि 1200 नए वाहन डायल 100 को जल्द मिलेंगे।
