इंदौर, 11 अक्टूबर 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अक्टूबर रविवार को श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त का अंतरण करेंगे। इस बार लगभग 1 करोड़ 26 लाख 86 हजार लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1541 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मेला ग्राउंड पर 98.87 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और 460.40 करोड़ के निर्माण व विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 30.12 करोड़ की सीसीएल राशि का चेक सौंपेंगे। इसी अवसर पर विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इनमें प्रमुख हैं:
- दुधारू गाय प्रतियोगिता पुरस्कार योजना
- आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना
- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना
- मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना
- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (नि:शुल्क उपचार योजना)
- मुख्यमंत्री कल्याण विवाह सहायता योजना
- दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना
