15 मार्च 2026 को होना है निर्वाचन
इंदौर, 22 फरवरी 2026: दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) इंदौर के आगामी 15 मार्च को होने वाले त्रिवर्षीय चुनाव को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुमार जैन ने समन्वय हेतु समाज के तीन वरिष्ठ श्रेणीजन की नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार कार्यवाहक अध्यक्ष दिलीप पाटनी की अनुशंसा पर इन नामों को सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है।
नियुक्त किए गए समन्वय सहयोगियों में प्रिंसपाल टोंग्या, कुशलराज जैन एवं राजेंद्र जैन अलबेला शामिल हैं। ये तीनों चुनाव प्रक्रिया में समन्वय स्थापित करने एवं व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग करेंगे।
इसके अलावा चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार एवं सूचना संप्रेषण के लिए मीडिया प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। मीडिया प्रभारी के रूप में श्रीमती रेखा जैन, राजेश जैन ‘दद्दू’ तथा कु. नेहा जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने समाज के सभी सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न कराई जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी, पूर्व न्यायाधीश नरेंद्र जैन, द्वारा विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है:-
निर्वाचन कार्यक्रम :-
अध्यक्ष पद का चुनाव: 15 मार्च
मुख्य चुनाव अधिकारी: पूर्व न्यायाधीश व वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र कुमार जैन
प्रारंभिक मतदाता सूची (728 प्रतिनिधि): 21 फरवरी को दोपहर 12 बजे, एस-118 यशवंत प्लाजा स्थित कार्यालय पर प्रकाशन
मतदाता सूची अवलोकन व आपत्ति: 21 से 25 फरवरी, दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक
आपत्तियों का निराकरण: 26 फरवरी से 27 फरवरी
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 28 फरवरी
नामांकन फॉर्म जमा: 1 मार्च से 2 मार्च ( 2 मार्च को शाम 4:30 बजे के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे)
नामांकन जांच: 3 मार्च
नाम वापसी एवं प्रत्याशियों की सूची का कार्यालय पर प्रकशन : 5 मार्च को जारी
मतदान स्थल: उदासीन आश्रम, एमजी रोड, इंदौर, मप्र
मतदान समय: 15 मार्च 2026, सुबह 11 से शाम 4 बजे तक
मतगणना व परिणाम: 15 मार्च, शाम 5 बजे
14 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त, जिनमें पूर्व डीएसपी डीके जैन व अन्य अधिवक्ता शामिल
