इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर, इंदौर ने राजस्थान के खानपुर स्थित चांदखेड़ी तीर्थ क्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में सक्रिय भागीदारी निभाई। वर्ष 2025 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर ग्रुप को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
ग्रुप के अध्यक्ष सतीश जैन (इला बैंक) एवं सरिता जैन को श्रेष्ठ अध्यक्ष चुना गया, जबकि राजेंद्र जैन एवं रविता जैन को श्रेष्ठ कोषाध्यक्ष का सम्मान मिला। इसके अलावा ग्रुप को धार्मिक, सामाजिक, मानव सेवा, मनोरंजन एवं शिक्षा गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए भी विभिन्न अवार्ड प्रदान किए गए।
फेडरेशन की देश-विदेश में लगभग 361 शाखाएं हैं और इस अधिवेशन में करीब 750 सदस्य उपस्थित रहे। अधिवेशन के दौरान मनोहर झांझरी (इंदौर) को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष, विनय जैन (जबलपुर) को महासचिव तथा अश्विन कासलीवाल (उज्जैन) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर ग्रुप के परामर्शदाता आर.के. जैन, अध्यक्ष सतीश जैन, कार्याध्यक्ष सुनील जैन, सचिव संतोष जैन, पूर्व अध्यक्ष जे.के. जैन तथा संचालक मंडल सदस्य के.एल. जैन सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
अध्यक्ष सतीश जैन के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः भगवान आदिनाथ के अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई, जिसके पश्चात अन्य आयोजन संपन्न हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *