इंदौर में पानी संकट पर सड़क पर उतरे लोग, नेमावर रोड पर चक्का जाम; पार्षद कुणाल सोलंकी सहित कई पर एफआईआर
इंदौर , 24 मई 2026
देश की सबसे स्वच्छ नगरी इंदौर में इन दिनों पेयजल संकट को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। शहर के कई इलाकों में पानी की समस्या को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और जनप्रतिनिधियों के घरों तक पहुंचकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। विभिन्न वार्डों में विरोध के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान अब तक सामने नहीं आया है।
इसी क्रम में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे नेमावर रोड स्थित पलड़ा हनुमान मंदिर के पास वार्ड क्रमांक 75 के कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी के साथ रहवासियों ने पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
स्थानीय पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, और चक्काजाम किया जिसके चलते नेमावर रोड पर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस का दावा है कि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। इसके कारण नेमावर रोड पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा और आवागमन बाधित हुआ।
भंवरकुआं थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि बिना अनुमति लोगों को एकत्रित कर सड़क जाम करने, आमजन का रास्ता बाधित करने और लोक व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया गया है।
पार्षद कुणाल सोलंकी सहित कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार अन्य व्यक्तियों की पहचान वीडियोग्राफी के आधार पर की जा रही है। निम्न के खिलाफ बीएनएस की धारा 120 (2), 190, 191 (2) और 323 में हुई एफआईआर
कुणाल सोलंकी
2 राकेश सिलावट ,पवन पूरी
3 तारा पटेल , कुमारभट्टी पालदा
4 कमल प्रजापत ,हिम्मत नगर
5 दिनेश पटेल , नायता मुंडला
6 पवन पटेल , कुमार भट्टी पालदा
7 दौलत पटेल , पत्थर मुंडला
8 दिनेश प्रजापत साइकिल वाला
9 नीलू ठाकुर ,श्री राम नगर
10 दिलीप सुरागे , बिजलपुर पूर्व पार्षद
11 दिनेश कुशवाह, त्रिवेणी नगर
12 अजय झा , केलु के ढाबे के पास पेट्रोल पंप
13 सतीश शिंदे ,कुमार भट्टी पालदा
14 सुरेश सोलंकी ,श्री राम नगर
15 गौरव मराठा
16 सुनील मंडलोई ,पालदा गांव
17 शुभम करोसिया पालदा गांव
18 महिला :- झमु चौहान कुमार भट्टी तथा अन्य जो वीडियोग्राफी के अनुसार पहचान की जा रही है
