आरोपी से चोरी की दो मोटरसाइकिलें जब्त
इंदौर, 11 जुलाई 2026 : मध्य प्रदेश के इंदौर की हीरानगर थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आधिकारिक जानकारी के अनुसार हीरानगर पुलिस ने शातिर आरोपी दिलीप भूरिया (24) निवासी भूतिया, जिला धार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम और नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई गई है। स्थानीय पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी उससे पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
