कांग्रेस को छात्रों की आड़ में अपने कार्यकर्ता खड़े करने पड़े, दिल्ली यूनिवर्सिटी में NSUI की हार तमाचा – विजयवर्गीय
भोपाल, 19 सितंबर 2026। इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में उमड़े जन सैलाब पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को यदि युवाओं पर वास्तविक विश्वास होता, तो उसे छात्रों के बीच अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। छात्रों के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे करना यह बताता है कि कांग्रेस युवाओं का विश्वास हासिल करने के बजाय राजनीतिक प्रबंधन और प्रचार के सहारे अपनी मौजूदगी दिखाने का प्रयास कर रही है। छात्रों के बीच कार्यकर्ता खड़े करना, कांग्रेस की युवाओं से दूरी का प्रमाण है।
कबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विध्यार्थी परिषद को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यहाँ एनएसयूआई का सुपड़ा साफ हो गया है, इसलिए ये झूठ की गूंज ज्यादा चलने वाली नहीं है। दिल्ली यूनिवर्सिटी का चुनाव मूड ऑफ नेशन है युवा शक्ति का। दिल्ली यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई की हार उन नेताओं के मुंह पर तमाचा है जो विदेश में भारत का अपमान करते हैं।
