Justice Sheel Nagu

जस्टिस नागु होंगे मप्र हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस

इंदौर/ नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने 22 मई को एक नोटिफिकेशन जारी कर justice शील नागु को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। वे आगामी 25 मई 2024 से अपने नए दायित्वों को संभालेंगे। उल्लेखनीय है मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश रवि विजयकुमार मलिमथ आगामी 24 मई को सेवानिर्वत्त हो रहे हैं। इसके बाद श्री नागु पदभार संभालेंगे। श्री मलिमथ 14 अक्टूबर 2021 को मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश नियुक्त हुए थे । श्री मलिमथ यहाँ लगभग 27 माह मुख्य न्यायधीश रहे हैं। उन्होने अपने कार्यकाल में कई एतिहासिक फैसले देने के साथ judiciary को और बेहतर बनाने कई reform किए हैं ।

न्यायमूर्ति शील नागू का जन्म 1 जनवरी 1965 को हुआ था। विधिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे 5 अक्टूबर 1987 को एक अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए और उन्होने मप्र हाई कोर्ट की जबलपुर पीठ में सिविल और संवैधानिक मामलों में प्रैक्टिस की। 27 मई 2011 को उन्होने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एडिशनल जज और दो साल बाद 23 मई 2013 को वे मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के स्थायी जज नियुक्त हुए। पदोन्नति से 19.10.2021 तक उन्होने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की खंडपीठ ग्वालियर में न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। इसके बाद प्रिंसिपल सीट-जबलपुर में मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उन्हें नियुक्त किया गया।