इंदौर/ नई दिल्ली, न्यूजओ2डॉटकॉम,12 सितंबर 2024/7724038126।

देश की राजधानी दिल्ली की पुलिस की कार्यशाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल मामला एक 46 वर्ष के युवक के रहस्यमय तरीके से लापता होने से जुड़ा हुआ है। 8 दिन बाद भी पुलिस का कहना है कि लापता मैनेजर के खुदकुशी करने का अनुमान है। पुलिस का दावा है कि उसे अंतिम बार गीता कॉलोनी स्थित यमुना पुल पर देखा गया था। पुलिस के मुताबिक यहां खेल रहे कुछ बच्चों ने कार से उतर कर एक युवक को नदी में छलांग लगाते हुए देखा था। इसी थ्योरी पर पुलिस ने अब तक उसका गीता कॉलोनी स्थित यमुना ब्रिज से फरीदाबाद तक खोजने का दावा किया है। उधर हैरान करने वाली बात यह है कि लापता मैनेजर की कार के कांच टूटे हुए मिले हैं। कार में पवन का मोबाइल और कुछ सामान भी गायब है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। लेकिन ना तो अब तक मोबाइल मिला है और ना ही युवक का शव मिला है।

#search4pawan के नाम से सोशल मीडिया पर खोज शुरू

दिल्ली पुलिस से निराश होकर उधर अब सोशल मीडिया पर पवन के दोस्तों और परिजनों ने कैम्पेन चलाना शुरू कर दिया है। #search4pawan नामक हैश टैग चलाकर पवन को ढूँढने की कोशिश की जा रही है। पवन के घर में उनके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और दो छोटे- छोटे बच्चे बताए जा रहे हैं। दोस्तों के मुताबिक पवन शाह ज़िंदादिल इंसान है। वो गलत कदम नहीं उठा सकता है।

यह है मामला

दरअसल यह पूरा मामला दिल्ली की इंद्रप्रस्थ पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड में कार्यरत नोएडा निवासी  46 वर्षीय मैनेजर पवन शाह से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पवन 4 सितंबर को लगभग दोपहर 2:30 बजे ऑफिस से बिना बताए अपनी कार से निकले थे। शाम 7:20 बजे के बाद उन्होने किसी के भी फोन नहीं उठाए। आखिरी कॉल पवन के द्वारा उनकी माँ को किया गया है, जिसमें खाना खाने का पूछा था और सामान्य बात है। घटना अंधेरा होने पर रात की है। घटना स्थल के आस पास खेल रहे छोटे बच्चों ने बताया कि उक्त कार से कोई व्यक्ति बाहर निकला और यमुना में कूद गया। हालांकि कूदने वाला व्यक्ति पवन ही है, यह स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस के मुताबिक अज्ञात बदमाश ईंट से काँच फोड़कर मोबाइल फोन चुरा ले गए। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ जारी है, लेकिन अभी तक मोबाइल का सुराग नहीं लग सका है।

थाना कोतवाली में पदस्थ निरीक्षक सुरेश ने न्यूजओ2 को दूरभाष पर बताया कि पवन के फोन के सीडीआर में कोई भी संदेहास्पद जानकारी नहीं मिली है। ईंट से कार का काँच फोड़कर मोबाइल फोन चुराया गया है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। मोबाइल का पता लगा रहे हैं। यमुना नदी में दिल्ली से फरीदाबाद तक गोताख़ोरों की टीम ने सर्च कर लिया है, लेकिन कुछ भी नहीं मिला है। यमुना में बहाव तेज है। तलाश जारी है।

अपील

न्यूजओ2 अपने पाठकों से अपील करता है कि यदि पवन शाह का किसी तरह कोई सुराग/ जानकारी मिलती है, तो दिल्ली पुलिस के इन नंबरों 9582030930/ 8750870121 पर संपर्क करें।

इस तरह है पवन का हुलिया

हाइट 5 फुट 11 इंच , रंग- गेंहुआ, गोल चेहरा, काली पेंट पहने हुए हैं। लाइट पैरट कलर के शूज पहने हैं।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *