इंदौर, 1 जून 2026। नगर निगम इंदौर ने अनुबंधित जल टैंकरों के निजी उपयोग पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो फर्मों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। निरीक्षण के दौरान आशा एंटरप्राइज का टैंकर रतन लोक कॉलोनी स्थित एक होटल तथा केपी कॉन्ट्रैक्शन का टैंकर भाग्यश्री कॉलोनी के एक गर्ल्स हॉस्टल में पानी सप्लाई करते पाया गया। जांच में निगम के टैंकरों के निजी उपयोग की पुष्टि होने पर दोनों फर्मों पर कुल 1 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने निर्देश दिए हैं कि अनुबंधित जल टैंकरों का उपयोग केवल अधिकृत निगम कार्यों के लिए किया जाए, अन्यथा संबंधित फर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
