8 साल बाद निकली सब इंस्पेक्टर पद के लिए भर्ती
9 जनवरी 2026 को आयोजित होगी परीक्षा
भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार/उप निरीक्षक (Subedar/Sub Inspector) भर्ती परीक्षा 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा 9 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगी। इनमें सब इंस्पेक्टर के 472 पद और सूबेदार के 28 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। सब इंस्पेक्टर के लिए 8 साल बाद भर्ती निकाली गई है।
🔹 आवेदन की तिथि:
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 27 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 नवम्बर 2025
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 15 नवम्बर 2025
🔹 परीक्षा शुल्क:
सामान्य वर्ग: ₹500
अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: ₹250
प्रोसेसिंग शुल्क (ESB Portal Fee): ₹60 (कियोस्क के माध्यम से) या ₹20 (Portal Payment के माध्यम से)
🔹 परीक्षा विवरण:
परीक्षा प्रारंभ: 09 जनवरी 2026
परीक्षा पालियाँ:
पहली पाली: सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक रिपोर्टिंग, 9:20 से 11:30 बजे तक परीक्षा
दूसरी पाली: दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक रिपोर्टिंग, 2:20 से 4:30 बजे तक परीक्षा
🔹 परीक्षा का नाम:
सूबेदार/उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन और परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट्स ESB की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर समय-समय पर देखते रहें।
📩 किसी भी शिकायत या तकनीकी समस्या के लिए ईमेल करें: Complaint.esb@mp.gov.in
