सोशल मीडिया पर यूजर्स पूछ रहे सवाल, मामला फेसबुक पर डीपी और कवर फोटो, डिसक्रिप्शन नहीं बदलने का

इंदौर, 11 जुलाई 2026 : मप्र कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश सिंह यादव का हाल ही में हृदय परिवर्तन हुआ है, जिसकी वजह से उन्होने कॉंग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है । यादव ने भले ही भाजपा का अंगवस्त्र पहन लिया हो लेकिन अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल फेसबुक पर प्रोफाइल फोटो, डिसक्रिप्शन और कवर फोटो नहीं बदला है। https://www.facebook.com/RakeshsinghyadavINC

यादव ने 9 जुलाई को भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद 10 जुलाई को अपने आधिकारिक फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें “सबका साथ, सबका विकास” लिखा है और राकेश सिंह यादव , प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन नबीन, हेमंत खंडेलवाल और सीएम मोहन यादव समेत कुल 5 तस्वीर हैं । जबकि यादव ने अपने प्रोफाइल डिसक्रिप्शन से प्रदेश महासचिव- म.प्र.कांग्रेस कमेटी,भोपाल (मध्यप्रदेश) नहीं हटाया है और न ही डिस्प्ले पिक और कवर पिक चेंज किया है।   

अब यहीं से यूजर्स यादव के मजे ले रहे हैं। कई लोग उन्हें डिस्प्ले पिक और कवर फोटो बदले जाने की सलाह दे रहे हैं । आपको बता दें यादव की डीपी कॉंग्रेस के चिन्ह पंजा के साथ “परिवर्तन का संकल्प , कॉंग्रेस ही विकल्प” लिखा हुआ है। और कवर फोटो में भी इसी टैग लाइन के साथ कॉंग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खडगे, कमलनाथ, दिग्विजय, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और अन्य के कुल 12 फोटो चस्पा हैं।

हालांकि आपको बता दें सोशल मीडिया हैंडल X पर राकेश सिंह ने डिस्प्ले पिक और कवर फोटो भाजपा का अपडेट कर लिया है। आपको बता दें X पर राकेश सिंह यादव का ब्लू टिक वाला वेरिफाइड अकाउंट नहीं है और 395 followers हैं जबकि फेसबुक पर वेरिफाइड अकाउंट के साथ 34 K followers हैं । https://www.facebook.com/RakeshsinghyadavINC

नोट- राकेश सिंह यादव का फेसबुक प्रोफाइल का उपरोक्त विवरण 11 जुलाई 2026 को 01 :10  PM तक इसी स्थिति में है।

इस संबंध में जब राकेश सिंह यादव से न्यूजओ2 प्रतिनिधि ने बात की तो उन्होने बताया कि मामला तकनीकी है। उनका फेसबुक अकाउंट 2 साल से हैक है, साइबर क्राइम मामला देख रहा है। और वे इंस्टा आईडी से फेसबुक में पोस्ट करते हैं इसलिए फेसबुक पर कुछ तबदीली नहीं कर सकते, जबकि फेसबुक का पासवर्ड भी उनके पास नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *