दावा- इंदौर में देश का पहला पुलिस कमिश्नरेट सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र
इंदौर, 25 जून 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को देश के पहले पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय स्थित सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यस्थता हमारी प्राचीन सोच को नए स्वरूप में प्रस्तुत कर समाज में सौहार्द्र का वातावरण बनाती है। मुख्यमंत्री ने इसे गांवों तक पहुंचाने की बात कही ताकि ग्रामीण स्तर पर भी आपसी विश्वास और रिश्ते मजबूत हों।
लोकार्पण कार्यक्रम पुलिस कमिश्नरेट इंदौर एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति जस्टिस संजीव सचदेवा, जस्टिस विवेक रूसिया, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जस्टिस रूसिया ने बताया कि इंदौर में 22 मध्यस्थता केंद्रों पर 125 मध्यस्थों ने 5000 से अधिक मामलों को सुलझाया है। यह केंद्र समाज में मानवीय रिश्ते मजबूत करने का माध्यम बन रहे हैं।
