जीआई प्रोक्टो सर्जन सोसाइटी ऑफ इंदौर द्वारा पायलोनिडल साइनस रोग पर संगोष्ठी आयोजित

इंदौर। जीआई प्रोक्टो सर्जन सोसाइटी ऑफ इंदौर ने शहर के एक निजी होटल में “पायलोनिडल साइनस रोग: चुनौतियाँ और उपचार के नवीनतम दृष्टिकोण” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। पायलोनिडल साइनस विशेषकर युवा पुरुषों में होने वाली जटिल बीमारी है, जिसमें दर्द, संक्रमण और कई बार शल्य चिकित्सा की आवश्यकता पड़ती है।

संगोष्ठी में वरिष्ठ प्रोक्टो सर्जन डॉ प्रदीप शर्मा (पूना) ने इस रोग के निदान और उपचार की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित सर्जन्स डॉ सी पी कोठारी और डॉ अशोक लड्ढा भी उपस्थित रहे। संचालन डॉ अपूर्व चौधरी ने किया।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।