इंदौर, 07 जुलाई। कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश और सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग ने 1 से 7 जुलाई तक अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई में पिंड पंजाब ढाबा, आतिश ढाबा रिंगरोड, बुद्धनगर, एवरफ्रेश गुमटी, दीप श्री ढाबा, महाराजा ढाबा, चूना भट्टी दुधिया, मांगलिया, बेटमा, काली बिलोद समेत कई स्थानों पर छापे मारे गए।

अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 18 प्रकरण दर्ज हुए। विमलेश, शुशीला बाई, मधु बाई, हरिओम, केदार, भानु, सुमित, जितेंद्र, सागर और सुनीता समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में 38.52 बल्क लीटर देशी मदिरा, 7.29 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 200 किलो महुआ लहान, 0.8 किलो भांग और एक दोपहिया वाहन जप्त किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 45,025 रुपये आंकी गई है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।