अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस अब राजगीर तक जाएगी
यात्रियों की सुविधा के लिए विस्तार, रतलाम मंडल से होकर होगी रवाना

रतलाम, 24 जुलाई। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद-पटना अजीमाबाद एक्सप्रेस (12947/48) को अब राजगीर तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है।

रतलाम मंडल, जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि यह ट्रेन 28 जुलाई 2025 से अहमदाबाद से चलने वाली 12947 एक्सप्रेस हर बुधवार और गुरुवार को सुबह 07:25 बजे राजगीर पहुँचेगी।
वापसी में, 12948 एक्सप्रेस 25 जुलाई 2025 से राजगीर से हर बुधवार और शुक्रवार को रात 9:00 बजे रवाना होगी।

📍 पटना से राजगीर के बीच ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी:

पटना साहिब

बख्तियारपुर

बिहार शरीफ

नालंदा

ℹ️ अहमदाबाद से पटना के बीच ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

🖥️ अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें: www.enquiry.indianrail.gov.in

  • खेमराज मीना
    जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम मंडल

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।