इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन पर आई 23 शिकायतों का किया निराकरण
इंदौर। इंदौर में भीषण ट्रक हादसे के बाद इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर 7049107620 जारी किया है। जिस पर पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। पुलिस विभाग के अनुसार 24 सितंबर को कुल 23 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें सिग्नल बंद, जाम, गलत पार्किंग, अवैध वाहन संचालन और लेफ्ट टर्न ब्लॉकेज जैसी समस्याएं शामिल थीं।
सावा है सभी शिकायतों का पुलिस ने त्वरित निराकरण किया और यातायात सामान्य कराया। इस दौरान दुकानदारों व वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई तथा उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई भी की गई।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु सहयोग करें और किसी भी समस्या की सूचना हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर दें।
