आदित्य सागर महाराज के सानिध्य में मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए इंदौर में तीन दिवसीय मंत्राक्ष शिविर
इंदौर, 30 मई 2026 : मध्य प्रदेश के इंदौर में 5 से 7 जून 2026 तक अभय प्रशाल, जंजीरवाला चौराहा पर निःशुल्क “मंत्राक्ष ध्यान एवं समाधान शिविर” आयोजित किया जाएगा। मंत्राक्ष गुरु मन्त्रराज महाश्रमण 108 आदित्यसागर के सान्निध्य में होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में देशभर से लगभग 5 हजार साधकों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन का उद्देश्य लोगों को मानसिक तनाव, नकारात्मकता और जीवन की जटिलताओं से बाहर निकालकर आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं जीवन के प्रति नई दृष्टि प्रदान करना है।
प्रातःकालीन सत्रों में ध्यान और साउंड हीलिंग का अनुभव
शिविर में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से विशेष महामंत्राक्ष ध्यान एवं ध्वनि मंत्र साधना (साउंड बाथ हीलिंग) सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में साधकों को ध्यान, मंत्र और ऊर्जा विज्ञान से जुड़ी विधियों का अनुभव कराया जाएगा, जिससे मानसिक एकाग्रता और आंतरिक संतुलन विकसित करने में सहायता मिलेगी।
सप्त चक्र जागरण और स्वर विज्ञान का प्रशिक्षण
दोपहर 1 बजे से आयोजित विशेष सत्र में मुनि श्री अप्रमित सागर महाराज के मार्गदर्शन में सप्त चक्र जागरण एवं स्वर विज्ञान पर आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें शरीर के ऊर्जा केंद्रों, प्राण ऊर्जा के प्रवाह तथा स्वर विज्ञान के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने की विधियां बताई जाएंगी।
मंत्राक्ष समाधान सत्र रहेगा मुख्य आकर्षण
शिविर का विशेष आकर्षण प्रतिदिन आयोजित होने वाला “मंत्राक्ष समाधान सत्र” रहेगा। लकी ड्रा के माध्यम से चयनित छह साधकों को मंच पर अपनी जीवन समस्याओं के समाधान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही प्रतिदिन एक मेगा लकी ड्रा विजेता को पूज्य मुनि श्री आदित्य सागरजी महाराज से विशेष मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा।
विद्यार्थियों, गर्भवती महिलाओं और परिवारों के लिए विशेष सत्र
शिविर में गर्भवती महिलाओं के लिए गर्भ संस्कार एवं सकारात्मक ऊर्जा सत्र आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को एकाग्रता, स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास और अध्ययन क्षमता बढ़ाने के उपाय बताए जाएंगे। वहीं परिवार एवं समाज के सुदृढ़ निर्माण को ध्यान में रखते हुए पैरेंटिंग, चाइल्ड डेवलपमेंट और हैप्पी मैरिज लाइफ जैसे विषयों पर भी उपयोगी सत्र रखे गए हैं।
प्रसिद्ध एनर्जी वास्तु गुरु, बिजनेस कंसल्टेंट एवं अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ के वाइस प्रेसिडेंट जयंत पांडे (दुबई) “10X ग्रोथ” विषय पर मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा वास्तु विशेषज्ञ राजेन्द्र जी एवं मनीषा ठक्कर (मुंबई) भी अपने विशेष सत्रों के माध्यम से साधकों को लाभान्वित करेंगे।
आयोजकों के अनुसार बड़ी संख्या में साधकों द्वारा पंजीयन कराया जा चुका है और आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शिविर में सहभागिता के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य है।
इच्छुक व्यक्ति mantraksh.com पर पंजीयन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9887688618/ 6269989898 पर संपर्क कर सकते हैं ।
