क्या मोदी युवाओं को बेरोजगार, अशिक्षित बनाना चाहते हैं? कांग्रेस ने उठाये सवाल

नई दिल्ली, 01 जून 2026।

 कांग्रेस ने नीट पेपर लीक, सीयूईटी-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं और सीबीएसई की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में गड़बड़ियों को लेकर मोदी नीत केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन मुद्दों को उठाते हुए मोदी सरकार और शिक्षा मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

पवन खेड़ा ने कहा कि हाल के वर्षों में देश की प्रमुख परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर लगातार प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट, सीयूईटी और सीबीएसई जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के संचालन में गंभीर खामियां सामने आई हैं, जिससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने इन परीक्षाओं के संचालन और टेंडर प्रक्रिया से जुड़ी एक कंपनी का उल्लेख करते हुए सरकार से उसके संबंधों को लेकर जवाब मांगा। उन्होंने पूछा कि संबंधित कंपनी और सरकार के बीच क्या संबंध हैं तथा उसे किस आधार पर टेंडर दिया गया ।

खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शिक्षा से जुड़े इन गंभीर मुद्दों का कोई उल्लेख नहीं किया गया। लेकिन उनका आम से पुराना रिश्ता है। ये कैसे प्रधानमंत्री है जो आम की , पानी की बात करते हैं?

 उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा क्या सरकार युवाओं को शिक्षित नहीं करना चाहती? रोजगार नहीं देना चाहती? फिर क्या करेंगे ये युवा? क्या किसी धार्मिक स्थल के सामने डीजे पर नाचेंगे? युवाओं की पूरी पीढ़ी को कुंठित किया जा रहा है और इन्हीं में कोई युवा सरकार से सवाल पूछ ले तो पर एफआईआर हो जाएगी?

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा जिम्मेदारी लेने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खेड़ा ने कहा कि यदि वे वास्तव में जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए लेकिन वे ऐसा कुछ नहीं करेंगे। उन्हें। छात्रों के। भविष्य की कोई चिंता नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने शिक्षा मंत्रालय में हाल ही में लगी आग की घटना का भी जिक्र किया और कहा कि यह महज संयोग है या प्रयोग जो इस वक्त आग लगी है जब तमाम महत्वपूर्ण परीक्षाओं की प्रक्रिया प्रणाली सवालों के घेरे में है।

एक पत्रकार द्वारा इन समस्याओं के हल , परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के पूछे सवाल पर खेड़ा ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने भी 54 साल सरकार चलाई है। उन्होंने आगे मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि लेकिन इन्हें तो हर जगह से नेहरू का नाम और काम हटाना है।