आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कार्यस्थलों और एकीकृत शहरी विकास पर रहेगा फोकस, आगामी परियोजनाओं की रूपरेखा साझा की
इंदौर, 03 जून 2026 : इंदौर के रियल एस्टेट समूह एमराल्ड डेवलपर्स ने शहर के शहरी और व्यावसायिक विकास को केंद्र में रखते हुए ‘अब बदलेगा इंदौर’ अभियान लॉन्च किया है। कंपनी ने इस अभियान के तहत आगामी विकास परियोजनाओं और दीर्घकालिक विजन की जानकारी साझा की।
कंपनी के अनुसार, अभियान का उद्देश्य इंदौर में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कार्यस्थलों और एकीकृत शहरी विकास की अवधारणा को बढ़ावा देना है। एमराल्ड डेवलपर्स ने कहा कि प्रस्तावित परियोजनाएं तेजी से विकसित हो रहे इंदौर और नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएंगी।
कंपनी के चेयरमैन विनोद अग्रवाल की 51 वर्षों की शहर से जुड़ी यात्रा और योगदान का उल्लेख करते हुए इसे इंदौर के प्रति सम्मान और प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया गया। अभियान को समाचार पत्रों, आउटडोर मीडिया, थिएटर, एयरपोर्ट और रेडियो के माध्यम से प्रचारित किया जा रहा है।
कंपनी के सीईओ तपन अग्रवाल ने कहा कि इंदौर आर्थिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और विकास का अगला चरण केवल भौगोलिक विस्तार नहीं, बल्कि बेहतर अनुभव, गुणवत्तापूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक जीवनशैली पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य के अनुरूप वैश्विक मानकों से प्रेरित स्पेस विकसित करने पर काम कर रही है।
वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एवं मार्केटिंग) अर्चना अग्रवाल ने कहा कि इंदौर की बदलती आकांक्षाओं और वैश्विक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए ऐसी परियोजनाएं विकसित की जाएंगी जो शहर की पहचान और संस्कृति से भी जुड़ी रहें।
कंपनी ने बताया कि इंदौर में उद्यमियों, स्टार्टअप्स और नए व्यवसायों की बढ़ती मौजूदगी के कारण विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए भविष्य की परियोजनाओं में आधुनिक डिजाइन, बेहतर कनेक्टिविटी और दीर्घकालिक शहरी विकास पर जोर दिया जाएगा।
एमराल्ड डेवलपर्स के अनुसार, ‘अब बदलेगा इंदौर’ केवल एक ब्रांड अभियान नहीं, बल्कि शहर की बदलती सोच और बढ़ती महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक है। कंपनी ने शहरी विकास और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से इंदौर की प्रगति में योगदान जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई
