इंदौर दिगंबर जैन समाज चुनाव: 54 वोट से आनंद गोधा बने अध्यक्ष, दिलीप पाटनी को हराया
इंदौर।
इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष पद के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गए। कड़े मुकाबले में आनंद गोधा ने 54 वोटों से जीत हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी दिलीप पाटनी को पराजित कर दिया।
चुनाव परिणाम के अनुसार आनंद गोधा को कुल 342 वोट मिले, जबकि दिलीप पाटनी को 288 वोट प्राप्त हुए। वहीं 3 वोट खारिज घोषित किए गए।
चुनाव में समाज के मतदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अध्यक्ष पद के लिए हुए इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली।
जीत के बाद आनंद गोधा ने Newso2.com से बातचीत में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता समाज को एकजुट करना होगी। उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और समाज के हित में काम करेंगे।
उन्होंने समाज के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
